September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर कई संगठनों ने किया माला अर्पण

0
1003649349
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन पर चलने का लिया संकल्प

नैनीताल। सरोवर नगरी में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी, वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी यूनियन, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा महिला मोर्चा के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से एक साथ मिलकर दर्शन घर पार्क में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करी गई और बाबा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके दिए हुए मार्ग के दर्शन पर चलने का सबने संकल्प लिया और उन्होंने जो समाज के लिए किया उस पर भी विचार रखे गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्यऔर कार्यक्रम की संयोजक ज्योति ढौंडियाल,सहसंयोजक प्रदीप आर्य, सहसंयोजक संतोष कुमार, जिला मंत्री एस सी मोर्चा , जिला उपाध्यक्ष भाजपा दयाकिशन पोखरिया,नवनियुक्त जिला बार के अध्यक्ष श्री अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, पूर्व बार अध्यक्ष मनीष जोशी, वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया , सचिव दिनेश कटियार ,उपाध्यक्ष संजय सौदा ,उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया और बाल्मीकि समाज के ही कमल सिलेलान , राजन कुमार , अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष हेमंत बेदी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह जी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, विकास जोशी, अरुण कुमार, निखिल बिष्ट, कमल जोशी, मयंक पंत, शैलेंद्र बरगली, सभासद भगवत सिंह रावत, रेखा जोशी, विनय कुमार, अतुल कुमार, करन साह, युवराज, आदि कई कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के एल आर्य द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *