September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एनसीसी मिनिस्ट्रियल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सिंह ढैला

0
1003649100
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भुवन भास्कर बिष्ट सह सचिव हुए निर्वाचित

नैनीताल रुड़की। रुड़की में आयोजित एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन, उत्तराखंड के तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में नैनीताल एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह ढैला को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं 80 बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के भुवन भास्कर बिष्ट सह सचिव तथा 78 बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के जावेद अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों, विशेष रूप से कुमाऊँ मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत , हरिद्वार, देहरादून ,उत्तरकाशी , पौड़ी सहित अन्य जिलों से आए कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम वीर सैनी, रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता ललित अग्रवाल तथा माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) शोभाराम प्रजापति ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। द्वितीय सत्र में चुनाव प्रक्रिया उत्तराखंड मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, विक्रम सिंह रावत एवं मनोज नवानी के नेतृत्व में संपन्न कराई गई।
निर्वाचन के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने पर जोर दिया गया। अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एकजुटता के साथ कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *