April 14, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती शिल्पकार सभा के तत्वाधान में हुई आयोजित

0
1003648558
012 013
111 222 333

रैली माला अर्पण और गोष्ठी का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी के शिल्पकार सभा के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती का आयोजन शिल्पकार सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में किया गया। बता दें आज मंगलवार को सर्वप्रथम 11:00 बजे डीएसए मैदान से एक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सभा के समस्त सदस्यों पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस शोभा यात्रा में शहर के समक्ष विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया इसके पश्चात 12:00 बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला अर्पण किया गया और उसके बाद अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी की गई आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि तुलाराम आर्य अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में डॉक्टर महेंद्र पाल, डॉक्टर चंदपाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण, संजय कुमार संजू, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मोहित आर्य, दीपक कुमार भोलू, जी आदि लोग उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्तित्व किए। संचालन महेश चंद्र और संजय कुमार ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *