September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शोधार्थी शुभम का चयन हुआ आईआईटी भुवनेश्वर में सहायक प्राध्यापक पद पर

0
1003611849
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के भूविज्ञान विभाग के शोधार्थी डा. शुभम चौधरी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में सहायक प्राध्यापक लिए हुआ है।
बता दें डा. शुभम चौधरी जोकि विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संतोष कुमार के निर्देशन में कार्यरत रहे हैं ने मेघालय के सुङ वैली क्षेत्र में पाए जाने वाले मैफि क एवं अल्ट्रामैफि क शैलों तथा उनसे संबंधित खनिजीकरण पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। उनका यह शोध कार्य भूविज्ञान के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है।प्रो. संतोष कुमार ने इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी की यह सफलता विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य शोधार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत व विश्वविद्यालय परिवार ने शुभम चौधरी को इस उपलबधि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *