September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में उत्तराखंड में उद्यमिता के विस्तार क्षेत्र एवं संभावनाएं को लेकर हुआ गहन मंथन

0
1003611661
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में  उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड में उद्यमिता के विस्तार क्षेत्र एवं संभावनाएं को लेकर चर्चा की गई।
  कार्यक्रम का शुभारंभ मुखय अतिथि जिला समन्वयक महेंद्र सिंह रौतेला ने किया साथ ही कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से देवभूमि उद्यमिता योजना, उद्यमिता के विभिन्न आयाम, उत्तराखंड में उद्यमिता के विस्तार क्षेत्र एवं संभावनाएं, हिम टिहरी तथा डिजिटल नोमाड विलेज, हेरिटेज टूरिज्म, एग्रो प्रोसेसिंग व लेंसकार्ट जैसे सफल उद्यमों की चर्चा की गई वहीं डॉ. केतकी तारा कुमैय्या ने विद्यार्थियों को एक सफल उद्यमी बनने के गुर भी सिखाए साथ ही विद्यार्थियों की अभिरुचियों का मूल्यांकन करने के लिए एक लघु परीक्षा भी आयोजित कर प्रामाण पत्र बांटे गए।
 इस दौरान प्राचार्य प्रो. पुष्पेश कुमार पांडेय, नोडल अधिकारी डॉ. केतकी तारा कुमैय्या, डॉ. पूनम, प्रीति, सुनीता भट्ट, भूपेंद्र, अरुण, गिरीश, धर्मेंद्र गिरी, विकास कोली, धर्मेंद्र, प्रवेश, मोहित बिमला, लकी, बबली, भावना, गीता, किरण, कोमल, दीपा, ज्योति, प्रेरणा, शीतल, पूनम, दीपक तथा दिव्या समेत कई छात्र.छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *