September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सांसद अजय भट्ट को

0
1003608764
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 27 सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर सोपा ज्ञापन

इंजीनियरों द्वारा मॉलरोड में क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रांतीय खंड प्रांगण में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ पिछले 19 दिनों से अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आज शुक्रवार 19वें दिन भी इंजीनियरों द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान भ्रमण पर पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल पूरा करने की मांग की है। जिसमें सांसद अजय भट्ट द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए शासन में सचिव स्तर पर दूरभाष से वार्ता की और जल्द ही डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं का समाधान किये जाने हेतु कहा और उनके द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से भी इस संबन्ध वार्ता करने हेतु आश्वासन दिया गया। उसके पश्चात नैनीताल शहर में वर्ष 2018 में आयी आपदा से लोअर मॉलरोड में क्षतिग्रस्त सड़क जिसमें वर्तमान में माइक्रो पाइलिंग का कार्य चल रहा था जिसको अभियंताओं ने कार्यस्थल में जा कर रुकवा दिया गया। महासंघ के सदस्यों ने आहवाहन किया कि वर्तमान में जब मांगो को माना जायेगा तभी महासंघ अपनी हड़ताल को समाप्त करेगा। हड़ताल से सभी स्थानों पर सीधा असर आम जनमानस को पड़ा है जिसकी सुध वर्तमान की सरकार द्वारा बिलकुल नहीं ली जा रही है। इस मौके पर ई दीप चौधरी, ई विपिन पुरोहित, ई बी पी उनियाल, ई राजेंद्र गिरी, ई तुलाराम टम्टा, ई गोविन्द सिंह जनोटी, ई वेद प्रकाश, ई जी बी जोशी, ई कैलाश रौतेला, ई नीरज तिवारी, ई भुवन सिंह बोरा, ई राजेश कुमार आर्य, ई विजय सिंह बिष्ट, ई विवेक सिंह ई वंदना, ई मनोज फर्त्याल, ई जी सी जोशी, ई गायत्री तिवारी, ई राकेश मोहन, ई शंकर आर्या, ई शिवानी पाल, ई हरीश भट्ट, ई सत्यजीत सरकार, ई अमिता सहित अन्य इंजीनियर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *