उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समर्थन मैं
कान्ट्रैक्टर्स वैलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कर तत्काल मांग पूरी करने का किया निवेदन
नैनीताल। सरोवर नगरी में कान्ट्रैक्टर्स वैलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज कर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समर्थन मैं भेजा है। जिसमें अवगत कराया उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ द्वारा अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 23 मार्च 2026 से हड़ताल की जा रही है। उक्त मांगें न केवल डिप्लोमा इंजीनियरों के हितों से जुड़ी है, बल्कि इनका सीधा प्रभाव प्रदेश में कार्यरत ठेकेदारों एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा पारदर्शिता पर भी पड़ता है। प्रदेश के समस्त ठेकेदार संगठनों की ओर से यह निवेदन किया जाता है कि डिप्लोमा इंजीनियरों की कई मांगें ऐसी हैं, जिनसे ठेकेदारों के हित भी सुरक्षित होते हैं, इन मांगों के पूर्ण होने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी तथा गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित होगा। वर्तमान परिस्थितियों में, डिप्लोमा इंजीनियरों की हडताल के कारण प्रदेश में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ठेकेदारों को भी अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अतः ठेकेदार संगठनों द्वारा डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तथा हड़ताल के कारण अनुभवी व कुशल अभियंताओं द्वारा कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दी जाती है, तब तक अभियंताओं के अभाव के कारण कार्यों की प्रगति अत्यन्त धीमी रहने या बाधित होने के लिये ठेकेदारों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से विनम्र अनुरोध है कि प्रदेशहित एवं विकास कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे सभी संबंधित पक्षों की समस्याओं का समाधान हो सके।




















