September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

दिव्यांग बच्चों के हित में सभासद गजाला ने उठाई आवाज़ सांसद भट्ट को सोपा ज्ञापन

0
1003607931
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सांसद अजय भट्ट ने डीएम को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए

नैनीताल। सरोवर नगरी में सांसद अजय भट्ट के भ्रमण पर
नगर पालिका परिषद की सभासद गज़ाला कमाल द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए खेल सुविधाएं एवं दिव्यांग पार्क आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांसद महोदय ने जिला अधिकारी (डीएम) नैनीताल को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बता दें सभासद गज़ाला कमाल हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहती हैं और उनके द्वारा नगर क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं समुचित खेल स्थल के अभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई थी। उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया था कि पूर्व में संबंधित विभागों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई, जिससे दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय सांसद अजय भट्ट ने इसे प्राथमिकता देते हुए डीएम नैनीताल को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल से नगर में दिव्यांग बच्चों के लिए खेल सुविधाओं के विकास की उम्मीद जगी है। सभासद गज़ाला कमाल ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय सांसद महोदय का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही धरातल पर कार्य दिखाई देगा, जिससे दिव्यांग बच्चों को भी खेलकूद के समान अवसर मिल सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *