April 10, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अनूठे पौधारोपण कार्यक्रम मेंगुरु रानी ने

0
1003607262
012 013
111 222 333

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के तत्वाधान मै चल रहे धरना प्रदर्शन को दिया अपना समर्थन

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 634वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 634वे दिन डीडीहाट के लोग निर्माण विभाग गेस्ट हाउस परिसर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में शामिल होकर उनका समर्थन दिया। दिनेश गुरु रानी ने डिप्लोमा इंजीनियर की 27 सूत्री मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने धरना स्थल पर कर्मचारियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई ।साथ ही परिसर में धरने में बैठे कर्मचारियों के साथ पौधा रोपण किया।
दिनेश गुरु रानी ने डिप्लोमा इंजीनियर द्वारा की गई जायज मांगों के समर्थन में तहसीलदार पिंकी आर्या को ।।।पौधे के साथ ज्ञापन।।। कार्यक्रम के तहत पौधा देकर ज्ञापन भी दिया।
तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन को वो अपने स्तर से मुख्यमंत्री को भेजेंगे। समर्थन व ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल डीडीहाट के कोषाध्यक्ष व डीडीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही ,क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, गौरव पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह कन्याल उपस्थित रहे। धरना कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर पंकज मेहरा ने किया। इस अवसर पर गौरव सिंह, कमला टम्टा ,गरिमा ओली, सौरव भट्ट ,सौरव पटवा, किशन सिंह, धीरज तिवारी, सुमित जोशी, रमेश सिंह, प्रतीक, मनमोहन ,योगेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र कुमार, सौरभ थपलियाल उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *