April 10, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से

0
1003607090
012 013
111 222 333

नगर पालिका परिषद भीमताल द्वारा

ऑनलाइन पार्किंग शुल्क संग्रह का हुआ शुभारंभ

भीमताल। पर्यटन नगरी भीमताल में आने वाले पर्यटकों की सुविधा एवं पार्किंग टिकट प्रबंधन को आधुनिक और सुचारु बनाने की दिशा में दि नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से नगर पालिका परिषद, भीमताल द्वारा ऑनलाइन पार्किंग शुल्क संग्रह का शुभारंभ किया गया।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री राहुल कुमार सिंह (ईओ) ने बताया कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य पार्किंग शुल्क संग्रहण प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना है, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके और टिकट प्रबंधन में सरलता आए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री राहुल कुमार सिंह (ईओ) एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा टम्टा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हल्द्वानी श्री राहुल प्रधान तथा तकनीकी टीम के श्री आलोक साह एवं श्री चंद्रशेखर कन्याल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में दि नैनीताल बैंक लिमिटेड, भीमताल शाखा के शाखा प्रबंधक श्री कुणाल भट्ट, अधिकारी श्री कुमार प्रणय, स्टाफ सदस्य पूरण चंद्र साथ ही एनटीटी डेटा सिस्टम्स की टीम से सौरभ माथुर नगर पालिका भीमताल परिषद की तरफ़ से श्री पवन कुमार, श्री दीप चंद्र तिवारी एवं श्री किशन सिंह नयाल तथा पार्किंग टीम से आशा उप्रेती, भावना पांडे, गीता बिष्ट, सोनाली नेगी एवं लक्ष्मी जीना उपस्थित रहे।
इस पहल को भीमताल में स्मार्ट पर्यटन सेवाओं और बेहतर नगर प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *