September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

समाजसेवी बृजवासी की पहल लाई रंग

0
1003606714
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए विभागीय टीम द्वारा जमीन तलाशी गई

भीमताल नैनीताल। भीमताल शहर में रोडवेज स्टेशन खोलने की मांग को लेकर प्रशासन ने जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भीमताल शहर में संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह कदम सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की मांग के बाद उठाया गया है, जिन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रोडवेज स्टेशन की मांग की थी ।

निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के समीप जमीन तलाशी गई, और मामला मत्स्य विभाग से हस्तांतरण हेतु परिवहन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित की। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने अधिकारियों से आपसी समन्वयन बनाकर शहर की मुख्य मांग रोडवेज स्टेशन को धरातल पर शीघ्र उतारने की अपील की। मौके पर हेम गुणवंत, नरेश वर्मा, प्रभात मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, प्रदीप कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *