September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शराब की ओवर रेटिंग पर बड़ा प्रशासन का एक्शन

0
1003586323
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसडीएम नवाजिश तल्लीताल शराब की दुकान पर छापा कर्मचारियों में मचा हड़कंप

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर छापेमारी की जिससे दुकान संचालक में हडक़ंप मच गया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को तल्लीताल मॉलरोड में अंग्रेजी शराब की दुकान में एसडीएम ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान एसडीएम को देख दुकान में काम करने वालों में हडक़ंप मच गया। इस दौरान दुकान में निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं पाई गई वहीं स्वाइप मशीन की जांच में भी तय कीमत से अधिक वसूली की पुष्टि हुई। लंबे समय से चल रही इस गड़बड़ी के चलते हजारों पर्यटकों से अतिरिक्त चार्ज वसूला गया होगा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों द्वारा कई बार ओवर रेटिंग की शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाई गई थीं जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य शराब दुकानों में भी खलबली मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *