September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा ने संभाला कार्यभार

0
1003584674
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

प्रदेश के सभी जिला विकास प्राधिकरणों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वनय किया जाएगा सुनिश्चित: भावना मेहरा

देहरादून/नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बुधवार को सचिवालय में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया कार्यभार संभालने के बाद उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर कार्य करते हुए जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ निभाते हुए प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके उन्होंने बताया कि आवास से जुड़े विषयों के साथ-साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास प्राधिकरणों की बैठक कर योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *