September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार गुरु रानी ने करते हुए

0
1003579361
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी नेता

कंचन चंदोला को जनपद नैनीताल का अध्यक्ष किया नियुक्त

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी ने आज कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी नेता कंचन चंदोला को जनपद नैनीताल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कंचन चंदोला पूर्व में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के महामंत्री रहे। व वर्तमान में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राज्य आंदोलनकारी हैं। उन्होंने कहा कि कंचन चंदोला के जनपद नैनीताल में अध्यक्ष बनने पर संगठन के साथ-साथ उत्तराखंड क्रांति दल भी मजबूत होगा।
कंचन चंदोला ने कहा कि वह उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे और जनपद की कार्यकारिणी का भी गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित विभिन्न विभागों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए लड़ाई लड़ेगा। कंचन चंदोला के जनपद नैनीताल का अध्यक्ष बनने पर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हयात सिंह मेहता, महामंत्री नीरज जोशी उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पूर्व विधायककाशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायकनारायण सिंह जतवाल, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ,जनार्दन उप्रेती, राम सिंह, दल के केंद्रीय पदाधिकारीयों एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने बधाई दी है
आज नित्य की भांति दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान 632 वे दिन भी जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *