September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मानव वन्य जीव संघर्ष पर काबू हेतु सख्त कदम उठाने की मांग 

0
1003576181
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 पूर्व विधायक जंतवाल ने डीएम रयाल के माध्यम से सी एम को  भेजा ज्ञापन

नैनीताल । उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व नैनीताल विधान सभा के पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जन्तवाल ने प्रदेश में बढ़ते मान वन्यजीव संघर्ष को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से सूबे के मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नैनीताल जिले सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ वर्षों से वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में भीमताल क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत समेत कई घटनाओं ने स्थिति को गंभीर बना दिया है।ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मानव वन्य जीव संघर्ष और विकराल रूप ले सकता है। इस दौरान कमलेश पांडेय, प्रकाश पांडे,मनोज साह, भय्यू साह, इंद्र सिंह नेगी,हरीश अधिकारी,लोकेश वर्मा, भुवन बिष्ट, मोहन कांडपाल,रमेश कांडपाल,विनोद कुमार, लीला बोरा,मोहन नेगी,मनोज बिष्ट,सज्जन साह,डीएस सूर्या व मदन सिंह मेर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *