September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डा.आर्य ने गिनाई सरकार की  उपलब्धियां 

0
1003554548
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता डा.भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को नैनीताल विधान सभा के तहत भीमताल विकास खंड के कई गांवों का भ्रमण कर केंद्र व राज्य सरकार की उपलबधियों को जन-जन  तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान डा.आर्य ने बेल नाईशीला बाना में स्थित चर्च परिसर  में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस  दौरान ग्राम प्रधान प्रताप सिंह नगरकोटी, बोरा गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट, बेल के प्रधान ललिता मराडा व पूर्व ग्राम प्रधान मथुरा दत्त पांडे,दयाल, प्रदीप, सुरेश इंजोला, मुकेश उप्रेती, गोविंद सिंह रजवार, खीम सिंह रजवार, दान सिंह रजवार, हरीश सिंह रजवार,जीवंती देवी,बिमला उप्रेती, पार्वती समेत क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद उप्रेती समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने डा.आर्य को कई समस्याएं भी गिनाई जिसका डा.आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *