October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003539329
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्राओं अध्यापकों व अभिभावकों ने पौधारोपण कार्यक्रम में 400 पौधे लगाए

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 628वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 628वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ते हुए मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मुवानी जूनियर हाई स्कूल मुवानी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल सिलचमू राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज देवल थल में छात्र-छात्राओं अध्यापकों व अभिभावकों को पौधारोपण से जोड़ते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो-दो पौधे कुल 400 पौधों का वितरण किया गया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि छात्र-छात्रा इन पौधों को अपने घर के परिसर में लगाकर उनका वृक्ष बनने तक संरक्षण करेंगे। दिनेश गुरु रानी ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, अध्यापकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मुवानी में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज ग्वाल, ममता , सुनील कुमार, सुमन बोरा, प्रयागराज ,अनीता टम्टा ,अनिल आर्य ,लक्ष्मी, नंदकिशोर, गोविंद सिंह, कंचना लुंठी, पंकज ,मोनिका, मनीष कुलदीप ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
जूनियर हाई स्कूल मुवानी व आंगनबाड़ी मुवानी में हुए कार्यक्रम में सीमा पांडे, दीपा देवी ,किरण देवी ने भाग लिया।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलचमू में हुए कार्यक्रम में शिव शंकर, अनीता भट्ट ,अनु विश्वकर्मा, महेंद्र प्रसाद ललितचंद, हिमांशु ,गायत्री विजय महतोलिया ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
वहीं राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज देवल थल में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी संजय कुमार सुभाष चंद्र, प्रकाश पांडे ,हेमा धामी, किशोर चंद्र ,जगदीश चंद्र ,महेश चंद्र किरण पन्त आनंद सिंह, भूपेंद्र जोशी, अरविंद कुमार और आशाने भाग लिया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह कन्याल ,दीपचंद जोशी , डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ,गौरव पांडे उपस्थितरहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *