October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेहता बने उक्रांद कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ  के मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

0
1003534629
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के  कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी और डीडीहाट विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्व में उद्यान विभाग में कार्यरत व उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री, उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ के जनपद अध्यक्ष व  प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विभिन्न पदों में रहे राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर राज्य की लड़ाई लडऩे वाले हयात सिंह मेहता को उत्तराखंड क्रांति दल कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ का कुमाऊँ मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
 गुरुरानी ने कहा कि मेहता के संगठन में शामिल होने से उत्तराखंड क्रांति दल व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ मजबूत होगा तथा उनके अनुभवों का लाभ भी संगठन  व दल को मिलेगा,दूसरी ओर हयात सिंह मेहता ने कहा कि उन्होंने पूर्व में विभाग के लिए व संगठन के लिए पूर्ण मनोयोग से काम किया था और अब वह दल व संगठन में भी पूर्ण मनोयोग से काम करते हुए अन्य सेवानिवृत कर्मचारीयों व सहयोगियों को भी संगठन से जोड़ेंगे।  मेहता के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर  दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जनार्दन उप्रेती,राम सिंह, महामंत्री नीरज जोशी सहित दल की केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों ने बधाई दी है। दूसरी ओर  गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान ६२७वें दिन जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *