October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग ने

0
1003530154
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तमन्ना हनीफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वितीय सदस्य पद पर किया नामित

नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं मंडल के वक्फ अधिकरण में महत्वपूर्ण नियुक्ति को मंजूरी देते हुए तमन्ना हनीफ को द्वितीय सदस्य पद पर नामित कर दिया है। अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग से जारी विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति वक्फ अधिनियम 1995 (यथा संशोधित) की धारा 83 और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड नियम 2017 के नियम 65(3) के तहत पूरी प्रक्रिया के बाद की गई है। चयन समिति ने तमन्ना हनीफ के नाम की संस्तुति भेजी थी, जिस पर राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति दी है। अधिसूचना के अनुसार अधिवक्ता तमन्ना हनीफ को हल्द्वानी स्थित वक्फ अधिकरण, कुमाऊं मंडल नैनीताल में द्वितीय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्ष तक निर्धारित किया गया है। हालांकि यदि वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत प्रस्तावित नए नियम पहले प्रख्यापित हो जाते हैं, तो उनकी नियुक्ति अवधि उन्हीं नए प्रावधानों के अनुसार तय होगी। पद से संबंधित वेतन और भत्तों का आदेश शासन बाद में अलग से जारी करेगा।

राज्य शासन ने इस अधिसूचना की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, मुख्य सचिव, उच्च न्यायालय, कुमाऊं आयुक्त, वक्फ बोर्ड, वक्फ ट्रिब्यूनल, सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को भेज दी है। साथ ही अधिसूचना को असाधारण राजपत्र के विधायी परिशिष्ट में प्रकाशित करने के निर्देश राजकीय मुद्रणालय रुड़की को जारी किए गए हैं।

उनकी नियुक्ति पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, महासचिव संजय सुयाल,ओमकार गोस्वामी, शरद चंद्र साह, ललित रावत, तस्लीम सलमानी, मोहम्मद अनीश, मुकुल लोहनी, दिव्यांशु साह, विक्रम भंडारी, हिरदेश कुन्याल, रिंकी अंसारी, कैलाश जोशी, भुवन जोशी, शिवांशु जोशी आदि अधिवक्ताओ ने शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *