October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर दशम दिवस पर धरना प्रदर्शन रहा जारी

0
1003509829
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल सरोवर नगरी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर दशम दिवस पर महासंघ की लंबित 27 सूत्रीय समस्याओ के निराकरण नहीं होने के कारण सभी सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है। और उनका आक्रोश धरना प्रदर्शन कर रूप ले चुका है बता दें महासंघ द्वारा पूर्व में भी शासन एवं प्रशासन से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया जिस कारण सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हुए। आज से अवश्यकीय विभाग जल सस्थान एवं जल निगम के सदस्य भी हड़ताल में आ गए है जिससे यदि कोई भी सामान्य जनो को इस हड़ताल से असुविधा/प्रभाव पड़ता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। यदि शासन स्तर पर ऐसे ही महासंघ के सदस्यों की समस्याओ की अनदेखी की गई तो सभी कार्य पूर्ण रूप से बाधित कर उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। इस से स्थानीय क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्तिथि होने की सम्भावना है। अगर शासन स्तर पर जल्दी कोई निर्णय नहीं लिया गया तो इंजीनियर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बता दे आज के धरना प्रदर्शन की और बैठक की अध्यक्षता ई० दीप चौधरी द्वारा की गई व बैठक का सफल संचालन ई० विपिन पुरोहित द्वारा किया गया इस मौके पर ई० सुरेश सिंह डंगवाल मंडल अध्यक्ष कुमाऊ, ई० विजय सिंह बिष्ट, ई० राकेश मोहन ई० मनोज फर्त्याल, ई० वेद प्रकाश, ई० तुलाराम टम्टा, ई० गोविन्द सिंह जनोटी, ई० शंकर आर्य, ई० कैलाश रौतेला, ई० सत्यजीत सरकार, ई० प्रवीण कुमार, ई० शालू प्रजापति, ई० भुवन सिंह बोरा, ई० मनोज कुमार पाण्डेय, ई० इकरा, ई० अमिता, ई० विवेक सिंह, ई० बी पी उनियाल, ई० मदन राम, ई० विपिन कुमार आदि समस्त सदस्य उपस्थित हुए। सफल संचालन ई० विपिन पुरोहित द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *