October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003499816
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गुरु रानी ने पौधों रोपण के लिए छात्र-छात्राओं को दिए 800 पौधे

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 624वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 624वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ने के तहत मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम में राजकीय जूनियर हाई स्कूल उंचाकोट (अस्कोट)व राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज अस्कोट ,राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज नारायण नगर में प्रत्येक छात्र-छात्रा को तीन तीन पौधे पूलम, नाशपाती व अखरोट के कुल 800 पौधों का वितरण किया गया। जिसे छात्र छात्रा अपने अभिभावकों के साथ अपने घर के परिसर में लगाएंगे व वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करेंगे।
दिनेश गुरु रानी ने छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पौधे उद्यान विभाग डीडीहाट द्वारा दिएजा रहे हैं। आज जूनियर हाई स्कूल ऊंचाकोट में भगवान सिंह ऐरी ,जानकी अवस्थी व एन डी पन्त की उपस्थिति में भवान सिंह ऐरी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। भवान सिंह ऐरी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर पौधारोपण करना उनके लिए सौभाग्यशाली है कार्यक्रम का संचालन एन डी पंत ने किया ।कार्यक्रम में क्षेत्र की ग्राम प्रधान रेखा धामी, हेमा धामी ,तनुजा धामी, प्राण दत्त उपाध्याय ,कुंवर सिंह, केसर राम उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज अस्कोट में भी छात्र-छात्राओं को पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह भड ने किया। कार्यक्रम में गणेश सिंह खुन्नू, लक्ष्मण राम गीता बिष्ट, उर्मिला नपलचयाल, मथुरा टोलिया, कल्पना, ललित मोहन जोशी, हीरा खोलिया गोविंद आर्य उपस्थित रहे। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायण नगर में छात्र छात्राओं को पौधों का वितरण किया गया वहीं विद्यालय में कार्यरत श्रीमती कमला अवस्थी के सेवानिवृत्ति के अवसर परउनके द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कमला अवस्थी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा लगाना प्रकृति की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य जानकी इमलाल, उर्मिला, प्रमोद कुमार ओझा, पूरन राम, गौरव पांडे, देवेंद्र सिंह ,मोहन चंद्र जोशी, देवेंद्र कुमार उपाध्याय कविता शाही हेमा बसेड़ा अंजना बृजवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन मोहन चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, गौरव पांडे उपस्थित रहे ‌। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *