October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने

0
1003487602
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

चाफी से मटियाल -पदमपुरी धारी मोटर मार्ग पर 9 करोड़ 35 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

धारी नैनीताल । नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफ ी से मटियाल -पदमपुरी .-धारी तक मोटर मार्ग खऱाब था जिस मार्ग से पुरे कुमाऊं के लोग अवागमन करते हैं जिस कारण ग्रामीणों, किसानों, पर्यटकों को अवागमन में काफ ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ लोनिवि विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुखयमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शासन से ९करोड़ ३५ लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
मंत्री ने गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये। इसके साथ ही केबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार छतोला, भटेलिया, पदमपुरी, अकसोडा व कसियालेख आदि गाँव में मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल बलॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि सडक़, स्वास्थ्य व शिक्षा तथा पेयजल व बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु। मंत्री कैड़ा ने क्षेत्रिय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। क्षेत्र पंचायत श्रवण कुमार उफऱ् कंचन ने कहा कि क्षेत्र बाहरी लोगों ने अपने भवनों में बोरिंग कि हुई हैँ लेकिन वो ग्रामवासियो को पेयजल नहीं देते हैँ ये नियमों कि धज्जिया उड़ा रहे हैँ जिस पर केबिनेट मंत्री केडा ने कहा कि जांच की जाएगी। इस दौरान बलॉक प्रमुख भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, भवान बिष्ट, श्रवण कुमार उफऱ् कंचन प्रकाश चंद्र नानू, हरीश गंगोला, दीवान राम, सरोज आर्या, दीपा बिष्ट,सोनू थुवाल, कमल सिंह, ललित शर्मा, दीवान विष्ट समेत प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा भाजपा पदाधिकारी सहित सैंकड़ो स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *