October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा नेताओं से पूछताछ कब होगी

0
1003486793
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दे सरकार- खष्टी बिष्ट

नैनीताल। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर नैनीताल की जिला महिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। खष्टी बिष्ट ने कहा कि देश में महिला सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। दुष्यंत कुमार, प्रज्ज्वल रवैनना, कुलदीप सिंह, बृजभूषण शरण, संदीप सिंह जैसे भाजपा नेताओं से पूछताछ कब होगी। सूची लंबी है और कार्यवाही शून्य। उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित कई चर्चित मामलों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री और संबंधित सरकारों से सवाल पूछा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा कब तक सुनिश्चित की जाएगी।
अंत में उन्होंने सरकार से अपील की कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों में सख्त कार्रवाई और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *