October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरकारी मशीनरी नहीं ले रही शुध

0
1003486731
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देवीपुरा सौड मोटर मार्ग पर आये मलवे को हटाने को भी तैयार नही पीएमजीएसवाई

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोरखा ने विभाग से मार्ग खोलने का किया आग्रह

नैनीताल। विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गाँवों को ब्लॉक मुख्यालय कोटाबाग को जोड़ने वाली देवीपुरा सौड मोटर मार्ग उपेक्षा का शिकार हो गया है ।गत दिवस दौरे से लौटे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी सी गोरखा ने इस संम्बंध में पीएम जी एस वाई के अधिकारियों को 200 मीटर लगभग बंद पड़े मार्ग को खोलने का आग्रह किया गया ।जिसपर अधिशासी अभियंता ने बताया कि उनके पर मशीन लगाने के लिए पैसा नही है ।दैवीय आपदा के अंतर्गत ज़िलाधिकारी नैनीताल को 3लाख का आगणन 3फरवरी को नैनीताल भेजा गया था किन्तु अभी स्वीकृति नही मिली है ।इस संम्बंध में ज़िलाधिकारी महोदय से संम्पर्क नही हो सका है ।
इधर ग्राम प्रधान बाँधनी हरीश बधानी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दर्ज की गई परंतु कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की गयी है ।अब कल उनके गांव बारात आनी है मार्ग बंद होने के कारण अब चालीस किमी दूरी से घूमकर बारात गांव पहुंचेगी ।उन्होंने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया परंतु कोई भी सुनने को तैयार नही है ।जंगलों के बीच उनका गांव बसा है ।जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है ।
इस संम्बंध में ग्राम प्रधान बाँधनी हरीश बधानी रियाड के प्रधान महेश कांडपाल जिलापंचायत सदस्य हेमचंद्र नैनवाल आदि ने ज़िलाधिकारी नैनीताल को लिखित शिकायत प्रेषित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *