October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला बार चुनाव:- अंतिम दिन 11 नामांकन हुए कुल 19 फार्म बिके

0
1003422102
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यकारणी सदस्य के पांच पदों में से तीन पद महिलाओ के लिए आरक्षित

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तक 8 नामांकन फार्म खरीदे गए थे जबकि बुधवार को अलग-अलग पदों के लिए 11 और फार्म लिए गए इस प्रकार कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई पदवार स्थिति पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए 5 उपाध्यक्ष पद के लिए 3 सचिव पद के लिए 4 संयुक्त सचिव पद के लिए 1 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं चंदोला ने बताया की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के मुताबिक कार्यकरणी सदस्य के तीन पद महिला अधिवक्ताओ के लिए आरक्षित रखे गए है उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *