November 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल

0
1006158483
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तल्लीताल व्यापार मंडल ‘ए ’ और कंबाइनेड एजुकेशन के मध्य होगा कल

नैनीताल। सरोवर नगरी में इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के अंतर्गत आज खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तल्ली ताल व्यापार मंडल ‘ए ’ और कंबाइनेड एजुकेशन की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला हाई कोर्ट 11 और तल्ली ताल व्यापार मंडल ‘ए ’ के बीच खेला गया, जिसमें तल्ली ताल व्यापार मंडल ‘ए ’ ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कंबाइनेड एजुकेशन और ऑल सैट्स रेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें कंबाइनेड एजुकेशन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल दिनांक 17 नवंबर 2026 को अपराह्न ठीक 3:30 बजे डीएसए ग्राउंड, द फ्लैट्स, नैनीताल में तल्ली ताल व्यापार मंडल ‘ए ’ और कंबाइनेड एजुकेशन के मध्य खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *