October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गंगाशील हॉस्पिटल में मंत्र चिकित्सा से

0
1003395577
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अर्द्धबेहोश कर हुई हृदय की सफल सर्जरी एम आर सी थेरपी का हुआ शुभारंभ

बरेली नैनीताल। भारत ऋषि मुनियों का देश रहा है पहले के ऋषि मन की शक्तियों द्वारा चिकित्सा किया करते थे लेकिन सैकड़ो बर्षों से धीरे-धीरे यह पद्धति विलुप्त हो गई थी।
आज उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों में से एक गंगाशील हॉस्पिटल में मंत्रों एवं साउंड की समावेश एम आर सी थेरेपी से अवचेतन मन पर कार्य करते हुए 75 वर्षीय माताजी को अर्द्ध बेहोश करके हृदय की सर्जरी की गई।
इस थेरेपी को हेडफोन लगाकर सिर्फ सुनना होता है और मरीज धीरे-धीरे रिलैक्स होता हुआ अर्द्ध बेहोशी की स्थिति में चला जाता है इसी दौरान हृदय रोग सर्जन डॉ राहुल ने पहले की तरह ही लोकल इंजेक्शन देकर ऑपरेशन चालू किया जिसके दौरान उन्होंने पाया कि पेशेंट रिलैक्स होकर लेटा हुआ है अन्य पेशंटों की तरह ना उसे दर्द का अनुभव हुआ और ना ही उसमें कोई बेचैनी या तनाव है l ऑपरेशन हो जाने के बाद जब माताजी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनको ऑपरेशन का या इंजेक्शन के कष्ट का पता ही नहीं चला और वह पहले से ज्यादा रिलैक्स और प्रसन्न दिखाई दी उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उनको बहुत अच्छा महसूस हुआ और समय का भी पता नहीं चला और कष्ट रहित सर्जरी हो गई।
हृदय रोग सर्जन डॉ राहुल ने बताया कि एम आर सी थेरेपी का उपयोग हम सर्जरी के दौरान तो करेंगे ही जिससे रोगी बिना घबराहट और डर के पूर्णतः रिलैक्स होकर यह सर्जरी करवायेगा और यह थैरेपी वह सोते समय भी स्वयं से हेडफोन लगाकर सुनेगा जिससे वह रिलैक्स होकर आराम से सोएगा। इस थेरेपी के बाद अनिद्रा, डिप्रैशन, एंजायटी, घबराहट जैसी समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी और दवाइयां भी कम खानी पड़ेगी।
डॉक्टर राहुल ने बताया इस थेरेपी के जनक डॉ अभिषेक शर्मा जिनको चार वर्ल्ड रिकॉर्ड मिल चुके हैं इसका उपयोग क्षार सूत्र सर्जरी के दौरान पिछले कई वर्षों में हजारों मरीजों पर कर चुके हैं इस थेरेपी का उपयोग करके गुदा रोगों में दर्द रहित क्षार सूत्र सर्जरी, वृन्दावन के एम आर सी आयुर्वेदा रिसर्च सेंटर में की जा रही है। एम आर सी थेरेपी चिकित्सा जगत में क्रांति के रूप में उभर के सामने आई है। गंगाशील हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर शालिनी माहेश्वरी ने बताया कि गंगाशील हॉस्पिटल एसा पहला हॉस्पिटल है जो कि अवचेतन मन पर कार्य करने वाली मंत्र चिकित्सा का उपयोग करते हुए हृदय की शल्य चिकित्सा कर रहा है।
जल्द ही बहुत सारी थेरेपी अन्य रोगों में भी मरीजों को उपयोग के लिए दी जायेगीं जिससे सभी प्रकार के रोगियों को लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *