September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कर्मचारियों ने आंदोलन में तहसीलदार को पौधा देखकर दिया ज्ञापन

0
1000326775
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीतालl संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 213 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण नियमावली 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर। पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम के तहत। तहसीलदार बेरीनाग को पौधा देकर ज्ञापन दिया गया। जिसे उनके द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा ।ज्ञापन देने वालों में जनपद पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट पर्यटक आवास चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपनई, नरेंद्र थापा शामिल रहे। इधर दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में निगम कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत, गैस सर्विस बेरीनाग के प्रबंधक भास्कर पन्त,किशन राम दीपक पपनई, हरीश राम ,कपूर सिंह ,विमला देवी, प्रकाश राम, भगवान राम, दीवान राम, लाल सिंह, चंद्रप्रकाश पंत ,धान सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। इधर कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *