नैनीताल में महिला आयोग आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल । महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नैनीताल के राज्य अतिथि गृह सभागार में मंगलवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आयोग के समक्ष कुल ८ प्रकरण प्राप्त हुए।
बता दें इन शिकायतों में मुखय रूप से घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडऩ,संपति विवाद तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताडि़त किया जाना तथा घरेलू उत्पीडऩ से संबंधित थी। सभी शिकायतों को सुनते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि महिला आयोग हमेशा ही महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है, पीडि़त महिला को अवश्य लाभ व न्याय मिलेगा । उन्होंने कहा कि आज की सुनवाई में जो भी जो ८ प्रकरण प्राप्त हुए हैं वह संबंधित सभी प्रकारण पुलिस विभाग से संबंधित हैं, इस संबंध में उन्होंने पुलिस विभाग को त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी १३ जनपदों में १३ मार्च तक महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी, कंचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद्रा, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी समेत उप जिला अधिकारी नवाजिश खालिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा महिला आयोग के प्रतिनिधि व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।




















