September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नियमितीकरण को लेकर कर्मचारियों का पौधारोपण के साथ

0
1000317302
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आंदोलन 212 वे दिन भी रहा जारी

नैनीतालl संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 212वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वहीं पूर्व में लगाए गए पौधों में पानी व खाद डाली गई। उन्होंने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन जारी है। 3 फरवरी से कुमाऊं व गढ़वाल मंडल की इकाइयों में भ्रमण कर सभी जनपदों में जनपद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिलाधिकारी व विभिन्न अधिकारियों को पौधा देकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
इसी क्रम में कल तीन फरवरी को पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में निगम कर्मचारियों की एक बैठक होगी ।जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। व उप जिला अधिकारी बेरीनाग को पौधा देकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में शेर सिंह हर सिंह नरेंद्र सिंह दीपक रावल राजेंद्र सिंह शामिलरहे। गुरु रानी ने कहा कि 4 फरवरी को जनपद बागेश्वर के चुनाव पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में संपन्न होंगे। जनपद बागेश्वर के अध्यक्ष महेश कुमार दास ने कहा कि जनपद बागेश्वर के सभी कर्मचारियों से संपर्क कर अधिवेशन को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपदीय अधिवेशन में गैस सर्विस, काडा, कपकोट बागेश्वर गरुड़, पर्यटक आवास गृह कौसानी, बैजनाथ, बागेश्वर, पिंडारी ग्लेशियर मार्ग स्थित निगम के आवास गृह से कर्मचारी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *