October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वीकेंड में सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार बड़ी रौनक

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में वीकेंड में नगरी पर्यटकों से गुलजार है बता दें तराई में तापमान अब बढ़ने लगा है और पर्यटकों का रुख पहाड़ों की तरफ बढ़ने लगा है वीकेंड पर लगातार पर्यटकों का आगमन बढ़-चढ़कर हो रहा है और इस वीकेंड पर भी नगरी में पर्यटकों से रौनक बढ़ गई है।
शनिवार को वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढऩे से शहर में चहल पहल बढ़ी। नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन तथा चिडिय़ाघर व वाटर फ ॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं बादलों के बीच खिली धूप में पर्यटक नौकायन का लुफत उठाया साथ ही हिमालय दर्शन और झील के किनारे कश्मीरी और हिमाचली, कुमाऊनी किराए की ड्रेस में फोटो खिंचवाते नजर आए। जहां एक ओर पर्यटकों के आगमन से शहर में रौनक छाई तो वहीं शहर की सडक़ें जाम से पटी रही। शहर की मालरोड, बारापत्थर और हिमालय दर्शन आदि में पर्यटकों के वाहनों से जाम लगा रहा। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि बीते दिनों जहां शहर में सन्नाटा पसरा था वहीं शनिवार को सुबह से ही पर्यटक शहर में नौकायन के लिए पहुंच रहे हैं। होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि वीकेंड से शहर में पर्यटकों के आगमन से रौनक छाई है। शहर के होटलों में पर्यटकों को ३०0 फ ीसदी से अधिक की छूट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *