भीमताल नाले में पड़ा मिला तेंदुए का शव
नैनीताल भीमताल । नैनीताल जिले के भीमताल के मिनी स्टेडियम के पास एक नाले में शनिवार की सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में नाले में पड़ा मिला।
बता दें शनिवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने तेंदुए के नाले में पड़े होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम ने शव को कबजे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्कयू सेंटर भेजा। क्षेत्र के सभासद शुभम नैनवाल ने कहा कि शव संदिग्ध हालात में पड़ा था। उन्होंने तेंदुए को फ ंदा लगाकर मारने का अंदेशा जताया है। मामले में नैनीताल वन प्रभाग के भवाली वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने कहा कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग रेस्कयू सेंटर भेज दिया है। रेंजर मेलकानी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।




















