October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कर्मचारियों के आंदोलन को पौधारोपण के साथ हुए 600 दिन पूरे

0
1003241944
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 600वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 600 वे दिन सालगिरह को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए डीडीहाट निवासी पृथ्वी पाल सिंह चूफाल (गोल्डी) व गीता ने अपनी 28वीं सालगिरह पर डीडीहाट शहर स्थित नगर पालिका के पार्क में पौधारोपण किया। पृथ्वीराज चूफाल ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। व अन्य को भी प्रेरित करेंगे ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल ने कहा कि शीघ्र ही नगर पालिका के अन्य पार्कों पर भी पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज उनके अभियान को 600 दिन पूरे हो गए हैं इसलिए वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि वह प्रकृति के नजदीक आ रहे हैं। और प्रकृति ही उनमें ऊर्जा पैदा करती है। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल प्रमोद डिगारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सूरज कुमार जगदीश चूफाल जग्गू कन्याल उपस्थित रहे दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *