October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वाद विवाद प्रतियोगिता में नकुल सहदेव व अर्णव त्रिपाठी ने मारी बाजी

0
1003239769
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी मे कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में शुक्रवार को छात्र -छात्रों द्वारा फि जिकल एजुकेशन विभाग द्वारा आयोजित वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ के विकास में सहायक है विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
बता दें प्रतियोगिता में दीपांशु पालीवाल, साकेत बिष्ट, कृष्ण चंद्र ,अर्णव त्रिपाठी, नकुल सहदेव ने पक्ष एवं विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए । नकुल सहदेव एवं अर्णव त्रिपाठी विपक्ष एवं पक्ष में विजेता रहे जो शनिवार (आज) डीएसबी परिसर में होने वाली कुमाऊँ यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सममानित किया । निर्णायक मंडल में प्रो. सुषमा टमटा, प्रो. नीलू लोधियाल तथा प्रो. ललित तिवारी रहे । इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार समेत डॉ. नवीन पांडे, लता,विशाल एवं बसुधंरा उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *