October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65 वीं पुण्यतिथि कल शनिवार को

0
1003236814
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च (शनिवार)को मनायी जाएगी। इसके लिए पंत समिति की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इस अवसर पर समिति ने सभी से अनुरोध किया है कि वह श्रद्धा एवं सममान के साथ पंडित पंत जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें।
बता दें पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुखयमंत्री तथा भारत के चौथे केंद्रीय गृह मंत्री रहे थे। उन्होंने संयुक्त प्रांत के प्रधान मंत्री के रूप में 1937 से 1939 तक, उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री के रूप में 1446 से 1954 तक तथा केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में 1954 से 7 मार्च 1961 तक राष्ट्र की निष्ठापूर्वक सेवा की। उनके सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शिता और समर्पण ने लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ किया। उनका स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा और उन्होंने प्रशासनिक सुधारों, शिक्षा के विस्तार तथा जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रसार तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए भी उनके प्रयास सराहनीय रहे। उनका सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण है जो आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *