September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में

0
1003125807
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

30 वे फागोत्सव का हुआ आगाज

महिला होलियार दलों और बाल कलाकारों ने दी प्रस्तुति बांधा समा

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल द्वारा 30 वें फागोत्सव का शुभारंभ सोमवार को तल्लीताल परमा शिव लाल साह धर्मशाला से होली जुलूस से प्रारंभ हुआ। बता दे फागोत्सव में महिला होलियारों तथा बाल कलाकारों ने प्रतिभाग लिया। और जुलूस तल्लीताल बाजार,मालरोड, खड़ी बाजार,बड़ा बाजार मल्लीतालहोते हुए श्री राम सेवक सभा भवन के प्रांगण पहुंचा। तत्पश्चात महोत्सव का अतिथियों के रूप में नैनीताल की लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या जी,नगर पालिका अध्यक्ष डा. श्रीमती सरस्वती खेतवाल जी, उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री शांति मेहरा, और रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से किया। उसके बाद सभी महिला होलियारो की टीमों द्वारा अपनी होली का मंचन किया गया,आज 9 महिला टीमों ने मंचन में प्रतिभाग किया जिसमें मधुबन महिला होली टीम हल्द्वानी, जय ईष्ट देव होली ग्रुप, जज फॉर्म हल्द्वानी, अमरावती कॉलोनी बमोरी हल्द्वानी, पार्वती संस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, प्रगति महिला होली दल लालडांठ हल्द्वानी,नई सोच-नई उमंग हल्द्वानी,ऑल इंडिया वूमन कॉन्फ्रेंस भवाली, मां नन्दा -सुनंदा होली समिति भवाली, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव, ने अपनी प्रस्तुति दी। बता दे आज से आगाज हो गया है। जो लगातार 4 मार्च छलड़ी तक चलेगा,आज के इस होली
इस कार्यक्रम में होली जुलूस के स्वांग में प्रथम स्थान मां नन्दा-सुनंदा होली समिति भवाली, द्वितीय स्थान प्रगति महिला होली दल लालडाठ, हल्द्वानी, तृतीय स्थान नैनी महिला जागृति समिति,नैनीताल रही। होली जुलूस के स्वागत में तल्लीताल व्यापार मण्डल का विशेष सहयोग रहा, जिसमें अध्यक्ष मारुती नन्दन साह, जयंत उप्रेती,ममता जोशी,नासिर खान,विक्रम राठौर ,आयुष भंडारी, प्रमुख रूप से रहे । इस कार्यक्रम में राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मोंटू, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल रोहिताश शर्मा,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,कैलाश बोरा आशु, गिरीश भट्ट,भुवन बिष्ट,मिथिलेश पांडे, ललित साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट, हरीश सिंह राणा, रंजीत शर्मा,आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, बिमल साह कोषाध्यक्ष, अमिता साह, आभा शाह, जीवंती भट्ट, खष्टी बिष्ट, ज्योति ढोंडियाल, मुन्नी तिवारी, प्रीति डंगवाल, भारती साह, सुमन शाह, पुष्पा बवाड़ी, दीपा चौधरी, कलावती असवाल, रेखा जोशी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *