September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बी डी पाण्डे अस्पताल हुए एक साल में 489 सुरक्षित प्रसव

0
1003004080
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल के राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में बीते एक साल में 489 सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं जिसमें डाकटरों ने 337 प्रसव सामान्य जबकि 152 सिजेरियन प्रसव कराए हैं। अस्पताल के दो गाइनोकोलॉजिस्ट की तैनाती में प्रसव बढ़ रहे हैं।
बता दें कि नैनीताल के जिला अस्पताल में नैनीताल,भवाली, भीमताल, खुर्पाताल व पंगोट क्षेत्र से तक गर्भवती महिलाएं उपचार और प्रसव कराने के लिए पहुंचती हैं, जिनके उपचार व देखरेख और प्रसव के लिए अस्पताल में तीन गाइनोकोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत हैंजिसमें वर्तमान में दो गाइनोकोलॉजिस्ट तैनात हैं जो गर्भवती महिलाओं की जांच, देखरेख और उपचार के साथ प्रसव कराती हैं। बीते एक साल में दो गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. द्रौपदी गर्बियाल व डॉ. प्रेमा फत्र्याल ने अस्पताल में 489 सुरक्षित प्रसव कराए हैं जिसमें 337 प्रसव सामान्य व 152 सिजेरियन प्रसव किए हैं। जिसमें अस्पताल में 254 बालकों व 235 बालिकाओं ने जन्म लिया है।
मामले में जिला अस्पताल के पीएमएस डा.तरुण कुमार टमटा ने बताया कि जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सुविधा दी जाती है। अल्ट्रासाउंड के लिए भी उनको प्राथमिकता दी जाती है। जिसके चलते प्रतिमाह अस्पताल में लगभग 40 सुरक्षित प्रसव कराए जाते हैं वहीं प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल से हर सरकारी सुविधा दी जाती है। साथ ही एक वर्ष तक कोई दिक्कत होने पर बच्चे को नि:शुल्क उपचार दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *