September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल के गोपाल तिवारी दिखेंगें वैब सीरीज स्पेस जेन चंद्रयान में

0
1002902871
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के गोपाल दत्त तिवारी जिओ हॉटस्टार की प्रेरक वैब सीरीज स्पेस जेन चंद्रयान में मुख्य रोल में नजर आएंगे। गोपाल इसमें प्रमुख साइंटिफि क एडवाइजर राकेश मोहंती का रोल अदा कर रहे हैं। गोपाल का डायलॉग हम दुनिया को दिखा देंगे की लूनर साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश भारत ही होगा। चंद्रयान २ में विक्रम लैंडर खो गया था जिसके कारण राष्ट्र की गरिमा दांव पर लग गई थी। उस मिशन पर बनी वैब सीरीज में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)के सामने आई परेशानियों को दर्शाया गया है। तिवारी की शिक्षा नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, जीआईसी और कुविवि के डीएसबी परिसर से हुई है। चार भाइयों में दूसरे नंबर के गोपाल बचपन से ही विलक्षण प्रतिभाओं के धनी थे। उन्होंने कैमिस्ट्री से स्नातक कर नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा(एनएसडी)दिल्ली में एडमिशन लिया। गोपाल ने 1999 से एक लेखक और रंगमंच कलाकार के रूप में अपने को ढाला और दा ऑफि स, कालकूट और दिल्ली क्राइम जैसी लोकप्रिय वैब सीरीज के अलावा मुझे कुछ कहना है और तेरे नाम, फि ल्मिस्तान तथा बंटी और बबली 2, अतरंगी रे और दिल्लगी जैसी अनगिनत फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी और अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। गोपाल ने बुधिया सिंह, बोर्न टू रन और डेविड जैसी फिल्मों के लिए गाने भी लिखे हैं। स्पेस जेन चंद्रयान, जिओ हॉटस्टार में चलने वाली एक वैब सीरीज है जिसे युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक माना जा रहा है। भारत की महत्वपूर्ण सैटेलाइट चंद्रयान को इसरो ने चांद में खोजबीन करने भेजा गया था। अंतरिक्ष में होने वाली कई मुश्किलों और चुनौतियों को पार कर भारतीय चंद्रयान आखिरकार चांद पर सफलतापूर्वक स्थापित हो गया। इस पर आधारित सीरीज में नैनीताल निवासी गोपाल दत्त तिवारी इसरो के प्रमुख साइंटिफि क एडवाइजर राकेश मोहंती का रोल अदा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *