September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी संसद स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता हुई आयोजित

0
1002894055
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

खटीमा नैनीताल। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी
संसद स्तरीय मलखम्ब दो दिवसीय प्रतियोगिता 11 और 12 जनवरी 2026 वन चेतना स्टेडियम चकरपुर खटीमा में सम्पन्न हुई, जिसमे नैनीताल जिले से नैनीताल, भीमताल, लालकुआं विधानसभाओं से अंडर 14 अंडर 19 के बालक, बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे अंडर 19 बालक वर्ग की टीम तृतीय स्थान एवं अंडर 19 बालिका वर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। भाष्कर महतोलिया मलखम्ब के जिला सचिव भास्कर महतोलिया ने बताया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से अंडर 14 एवं 19 बालक, बालिकाओं द्वारा 23 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक स्टेडियम हरिद्वार में प्रतिभाग किया गया।
नैनीताल जिले से अंडर 19 बालिका वर्ग में निशा डालाकोटी, आरती आर्या, ज्योति बिष्ट, अंडर 14 बालिका वर्ग खुशी, अंडर 14 बालक वर्ग नितिन का चयन हुआ। नैनीताल जिले से इन छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन रमेश ओली प्रान्त सचिव उत्तराखंड मलखम्ब एसोसिएशन कोच भाष्कर महतोलिया, सूरज तिवारी, माया रावत द्वारा किया गया।
लोकसभा नैनीताल ऊधमसिंह नगर की अंडर 14 और 19 बालिका वर्ग और अंडर 19 बालक वर्ग द्वारा प्रथम स्थान एवं अंडर 14 बालक वर्ग द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर परचम फहराया। सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित एवं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *