September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

38 वे राष्ट्रीय खेलों का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया

0
1000273582
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हल्द्वानी नैनीताल सहित सभी शहरों में लाइव सीधा प्रसारण दिखाया गया

हल्द्वानी नैनीतालl उत्तराखण्ड में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आगाज मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देहरादून में किया गया। इस शुभअवसर पर प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न स्थानों में उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन व खेल विभाग द्वारा कराई गई थी।

जनपद नैनीताल में उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण विभिन्न स्थानों पर किया गया जिसमें खेलप्रेमी, गणमान्य लोगों के साथ ही आम जनमानस नेे बढ़चढ़ कर प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखा।
जिले में मुख्य लाईव कार्यक्रम हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल के साथ ही काठगोदाम नरीमन चौराहा, स्पोर्टस स्टेडियम हल्द्वानी, तिकोनिया चौराहा, एम0बी0पी0जी0 कॉलेज, कुसुमखेड़ा तिराहा तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलैक्स गौलापार,मिनी स्टेडियम में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का प्रसारण किया गया। नैनीताल डी एस ए ग्राउंड मल्लीताल मे सीधा प्रसारण किया गयाल इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि यह राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के युवाओं के लिए बहुत अच्छी प्रेरणा लाने के साथ ही एक बेहतर भविष्य और युवाओं में एक नया संचार लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय खेल का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए मैं उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर रहे हैं आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो उद्घाटन हो रहा है इसके लिए पूरा प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हैल इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे,नगर आयुक्त ऋचा सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी,डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी,एसडीएम परितोष वर्मा के साथ ही अनेक लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों में माननीय प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाईव प्रसारण उत्सुकता के साथ देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *