September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्व दीपक बिष्ट की द्वितीय पुण्यतिथि पर

0
1000256101
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पत्नी शालिनी ने बाटे गरीबों को कंबल

स्वर्ग की दीपक बिष्ट के सपनों और सभी कार्यों की

पत्नी शालिनी बढ़ा रही हैं आगे

नैनीतालl सरोवर नगरी में ताल चैनल के स्व दीपक बिष्ट दीपू की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी मानवधिकार और बाल विकास विंग की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बिष्ट ने मां नैना देवी मंदिर के निकट निर्धन गरीब लोगों को कंबल बाटे और बच्चों को बिस्किट फल जूस चिप्स वितरित किएl बता दें दीपक बिष्ट की मौत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2023 पर दोपहर घर पर हृदय गति के कारण हुई थीl उनकी पत्नी के अनुसार वह 26 जनवरी की कवरेज की रिकॉर्डिंग की एडिटिंग कर रहे थेl और अचानक उनके सीने में दर्द हुआ था और पड़ोस के लोग उनको बी डी पांडे चिकित्सालय ले गए थेl डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया थाl बता दे उन्होंने 2023 गणतंत्र दिवस परेड की लाइव कवरेज की थी परेड समाप्त होते ही वह घर चले गए थेl और कुछ घंटे बाद यह घटना हो गई थी उनकी मौत की खबर शहर में मातम पसर गया थाl उनको गए हुए 2 साल हो गए हैं और आज भी वह लोगों के दिलों में जीवित हैl उनके सपनों को उनकी पत्नी शालिनी बिष्ट आगे बढ़ा रही हैl नैनीताल जन्मदिन हो राज भवन या बीडी पांडे की स्थापना दिवसl सभी कार्यक्रमों में शालिनी प्रतिनिधित्व करके दीपू के सपने को साकार कर रही हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *