September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

चुनावी अपडेट : प्रकाश आर्य का आरोप: “मेरे साथ हुआ भितरघात”, उन्होंने पार्टी में भीतरघात का शिकार होने की बात कही

0
1000250645
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पार्टी को मजबूत बूथों पर पहुचाया नुकसान

भवाली नैनीतालl भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश आर्य ने निकाय चुनाव में मात्र तीन वोटों से हारने के बाद पार्टी के भीतर घातक व गंदा माहौल बनाने का आरोप लगाया है। आर्य का कहना है कि उन्हें जनता का भरपूर साथ मिलने के बावजूद पार्टी के अंदर ही उनके खिलाफ साजिश की गई, जिसके कारण उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। प्रकाश आर्य ने कहा, “जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उनका साथ दिया, उनके खिलाफ माहौल बनाकर उन्हें चुनाव से अलग कर दिया गया। टिकट नहीं मिलने पर उनकेे खिलाफ साजिशें की गईं और स्वयं अपनी दावेदारी पेश कर उन्हें कमजोर किया गया।” उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपील कर ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की बात कही जो पार्टी की एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर पार्टी को मजबूत बूथों पर नुकसान पहुंचाया ऐसे लोग नहीं चाहते थे कि वे चुनाव में जीत दर्ज करें कहा है कि पार्टी में ऐसे तत्व सक्रिय रहे हैं जिन्होंने शुरू से ही उनके खिलाफ माहौल तैयार किया और उन्हें चुनावी संघर्ष में हार की ओर धकेल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *