September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ उल्लास’ का प्रशिक्षण सम्पन्न

0
1002467766
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। उल्लास कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी,
प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भीमताल नैनीताल के संयुक्त निर्देशन में प्रधानाचार्य प्रशिक्षण को आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि, भारत सरकार के निर्देशन में संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास’ जनपद में संचालित किया गया है। जिसके अन्तर्गत 15 वर्ष से ऊपर के असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर करने के लिए मिशन चलाया जा रहा है। जिसमें कि जनपद नैनीताल में लगभग 24000 असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। मास्टर ट्रेनर आरती जैन एवं समन्वयक समग्र शिक्षा रविंद्र तिवारी ने आज के प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधानाचार्यो को उल्लास कार्यक्रम की विभिन्न बारीकियां से रूबरू करवाया। साथ ही विद्यालय स्तर पर स्वयंसेवकों को अभिप्रेरित करते हुए उन्हें मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित करने की जानकारी प्रदान की। उल्लास कार्यक्रम हेतु मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण पूर्व में ही करवाया जा चुका है।
मुख्य संदर्भदाता डॉ० आरती जैन व रविंद्र तिवारी द्वारा प्रशिक्षण मॉड्‌यूल प्रवेशिका पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ० आरती जैन ने बताया कि प्रवेशिका माड्‌यूल को सात अध्यायों में बाँटा गया है, जिसमें, भाषा, संख्या ज्ञान, विभिन्न जीवन कौशल, डिजमेग्ल लर्निंग, स्वास्थय देखभाल, व्यवसायिक विकास कौशल आदि वर्णित हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा व प्राचार्य, डायट सुरेश चन्द्र आर्य द्वारा किया गया । श्री टम्टा द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि उक्त कार्यक्रम एक राष्ट्र स्तर का कार्यक्रम है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में अनुशंसा के अनुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वाले उन सभी व्यक्तियो को पढ़ने लिखने के अवसर उपलब्ध कराना है, जो किसी कारण से शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके । अतः इस कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवकों को अभिप्रेरित कर कार्यक्रम में मिशन मोड में चलाया जाए ।
प्राचार्य, डायट सुरेश चन्द्र आर्य ने अपने उद्‌बोधान में कहा कि इस कार्यक्रम में पूर्व में तैयार संदर्भदाताओं (मास्टर ट्रेनर) द्वारा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना है। अतः कार्यक्रम की गंभीरता को समझकर कार्यक्रम में अपना योगदान दिया जाना है। यह कार्यकम नैनीताल जनपद में इसी वर्ष प्रारम्भ हुआ अतः सभी ने मिलजुल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर डाइट भीमताल से राजेश जोशी , राजेश कुमार पांडे, कविता मेहरा के अतिरिक्त हेम जोशी, गौरी शंकर काण्डपाल , विवेक गुरुरानी , कविता काण्डपाल, प्रेम मर्तोलिया,आशुतोष शाह,रमेश चंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *