September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब तत्वाधान में

0
1002452549
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पागल जिम खाना कल रविवार को प्रातः 10:00 बजे से होगा प्रारंभ

सांसद अजय भट्ट करेंगे उद्घाटन

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब कार्यकर्ताओं की बैठक क्लब की अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बता दे शहर का प्रसिद्ध पागल जिम खाना को लेकर बैठक में अंतिम रूप दिया गया पागल जिम खाना
कल यानी रविवार 14 दिसम्बर को डीएसए ग्राउंड में आयोजित होगा जिसमें जो सबसे आकर्षित पागल बनकर आएगा वही ईनाम पाएगा। अध्यक्ष आभा शाह ने बताया पागल जिमखाना कार्यक्रम 10 बजे से डीएसए ग्राउंड में प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने बताया की कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी रहेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण ईट रेस, सुई धागा, बोरा रेस, चम्मच रेस, मटका रेस, बुनाई प्रतियोगिता, खजाना ढूंढो साथ ही सबसे बड़ा पागल कौन प्रतियोगिता रखी गई है। इस मौके पर बैठक में क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन, रमा भट्ट,डा पल्लवी, कविता त्रिपाठी, रमा लोहनी, , शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र लाल शाह, सभासद भागवत रावत, युवराज सिंह, आनंद बिष्ट,खजान डंगवाल, शैलेंद्र बरगली, बलम बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *