September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंतर कार्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता ट्रॉफी पर

0
1002451411
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हाई कोर्ट ऑफिशल नैनीताल का कब्जा

नैनीताल। सरोवर नगरी के डी एस ए के तत्वाधान में अंतर कार्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को हाई कोर्ट ऑफिशल नैनीताल में व्यापार मंडल तल्लीताल के मध्य खेला गया हाई कोर्ट ने तल्लीताल व्यापार मंडल को 2-1 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा थे। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विजेता टीम का भी उत्सावर्धन किया उनके द्वारा विजेता और विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बता दें विशिष्ट अतिथि के रूप में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता व मंडी समिति के मनोज जोशी उपस्थित रहे। इस मौके पर डी एस ए नैनीताल के महासचिव अनिल गढ़िया उपसचिव भुवन बिष्ट, फुटबॉल सचिव पवन खानायत, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, सभासद भगवत रावत, संतोष शाह,विक्रम शाह,खजान डंगवाल सहित फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *