September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002432549
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

व्यापार मंडल तल्लीताल को किया भंग

जल्द होंगे चुनाव प्रक्रिया शुरू

नैनीताल। सरोवर नगरी में व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह ने गुरुवार कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने व्यापार मंडल के ग्रुप में ऑडियो रिकॉर्डिंग डालकर सभी व्यापारियों को इसकी सूचना दे दी है और बताया कि उनके द्वारा प्रदेश और जिला संगठन के पदाधिकारी को भी सूचना दे दी गई है। और जल्दी ही आगामी व्यापार मंडल के चुनाव करने को लेकर घोषणा कर दी है जब तक चुनाव नहीं होते संगठन व्यापारी हित में आवश्यकता पड़ने पर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों का संगठन के पदाधिकारी को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है। चुनाव की घोषणा तो अध्यक्ष मारुति नंदन शाह द्वारा पूर्व में ही कर दी गई थी लेकिन इसकी आधिकारिक धोसडा उन्होंने आज की है। व्यापारियों ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *