September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में

0
1002426767
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब व कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन होटल सेंट्रल मॉल रोड में किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुखय अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपस में मेलजोल एवं सौहार्द बढ़ाते हैं साथ ही इस प्रकार के आयोजन से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से रूबरू होती है, उन्होंने कहा कि कुमाऊंनी व्यंजनों का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है,बोले कि यह केवल पौष्टिक ही नहीं स्वादिष्ट भी होते हैं। कुमाऊं के व्यंजनों की विदेशों में भी बढ़ चढक़र मांग होती रही है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष से पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जया पालीवाल, द्वितीय पुरस्कार सुनीति एवं तृतीय पुरस्कार प्रेमा करायत को मिला जबकि विशेष पुरस्कार मीना शाह, खिलपा देवी, गुंजन, हेमा रौतेला, नीलम बिष्ट, सोनिका राणा, लीला देवी, पायल, सावित्री असवाल, तरन्नुम, रमा बिष्ट व ईशा आदि को दिया गया।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि कुविवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी थे जबकि निर्णायक अंजू जगती एवं बीना शाह रही। इस मौके पर लेक सिटी वेलफेयर कलब की अध्यक्ष आभा शाह, कार्यक्रम संयोजक अमिता साह, सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, डा.प्रगति जैन, रमा भट्ट, रमा लोहनी, दीपिका बिनवाल, डॉ.पल्लवी, मधुमिता, दया कुंवर, ज्योति ढौडियाल तथा वर्षा आर्य आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *