September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जीजीआईसी में यूसीसी को लेकर हुई कार्यशाला नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

0
1002385292
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने की शिरकत

नैनीताल। सरोवर नगरी  में अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूसीसी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यशाला का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड  पहला राज्य बन गया है जहां एक समान नागरिक संहिता लागू है। इस कानून के तहत सभी लोगों के पारिवारिक और निजी मामलों जैसे विवाह, तलाक तथा संपत्ति तथा गोद लेने आदि के लिए एक ही कानून लागू हो गया है। अधिवक्ता संगीता टाकुली ने बताया कि २६ मार्च २०१० के बाद हुए विवाहों का अब पंजीकरण अनिवार्य हो गया है और २७ जनवरी २०२५ के बाद होने वाली शादियों का पंजीकरण भी ६० दिनों के भीतर कराना जरूरी हो गया है।
कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने यूसीसी पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों के लिए स्वस्थ बेटी -उज्जवल भविष्य योजना के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फर्तियाल ने प्रजनन, स्वास्थ्य समेत मासिक धर्म, एनीमिया व पीसीओडी और गर्भाशय कैंसर जैसे विषयों पर चर्चा की। बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. रेनू मार्तोलिया और नगर पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल ने बच्चों को उनके भविष्य को लेकर कई जरुरी टिप्स दिए।
कार्यशाला में बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से बच्चों को शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति से जेंडर स्पेशलिस्ट चंद्रा ने तेरे मेरे सपने परियोजना की जानकारी दी। कार्यशाला को कामयाब बनाने में प्रधानाचार्या जयश्री और संपूर्ण स्टाफ  ने सहयोग किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेंटर सुपरवाइजर कविता, कुसुमलता और ओएससी नोडल नीलम नाथ भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *