September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में विंटर कार्निवाल कराने को लेकर होटल एसोसिएशन के साथ हुआ गहन मंथन

0
1002377056
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला प्रशासन एवं नैनीताल होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन की वीरवार को हुई बैठक में क्रिसमस के दौरान प्रस्तावित विंटर कार्निवाल की सफ लता को लेकर गहन मंथन हुआ। पूर्व में हुए आयोजनों का फ ीड बैक लेते हुए इस वर्ष किए जाने वाले आयोजन के स्वरूप को लेकर चर्चा हुई। मौजूद लोगों ने आयोजन को लेकर सुझाव भी दिए गए।
बता दें कि वर्ष २०१८ तक नैनीताल मे कार्निवाल हुआ लेकिन २०१९ में कोविड की शुरूआत के साथ नैनीताल में इस पर विराम लग गया। वीरवार को हुई बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने २३,२४ तथा २५ दिसंबर को विंटर कार्निवाल करने तथा इसे भी मसूरी की तर्ज पर वार्षिक कलेंडर में शामिल करने की मांग को रखा। अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके वित्तीय पक्ष, प्रायोजक, लोक कला एवं संस्क़ति को प्रोत्साहन तथा विभागीय प्रदर्शनी समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम नवाजिश खलिक समेत जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह तथा रुचिर साह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *