September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे के पुत्र हिमांशु पांडे

0
1002372168
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली 45 दिवसीय नाट्य कार्यशाला मे ली क्लास

नैनीताल l शुभचिंतक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा द्वारा पिथौरागढ़ की आयोजित 45 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में हिमांशू पांडे ने सिनेमैटोग्राफी की क्लास ली। बता दे हिमांशु पांडे फ़िल्म अभिनेता हेमंत पांडे के पुत्र हैं जो एफ टीएनएमपी फिल्म टेलीविजन एंड न्यू मीडिया प्रोडक्शन से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। कार्यशाला 14 दिसंबर से शाम 5 बजे से नगर निगम पिथौरागढ़ में नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक का नाम किस्सा मौजपुर का है जिसके लेखक जयवर्धन व कैलाश कुमार के निर्देशन में नाट्य आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लेंस, लाइटिंग, कैमरा मूवमेंट्स, कंपोज़िशन, शॉट साइज़, एक्सपोज़र ट्राइएंगल, कॉन्ट्रास्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई। हिमांशु पांडे ने बताया कैमरा एक्टिंग और थिएटर एक्टिंग की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा। हिमांशु पांडे के पिता फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने बताया कि मुझे बहुत गर्व है कि मेरा पुत्र उत्तराखंड की संस्कृति को संजोय हुए है। और मेरा बेटा मुंबई से पढ़ाई कर अपने गांव पिथोरागढ़ में संस्था द्वारा आयोजित नाट्य कार्यशाला पर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *